
Table of Contents
Great tourist places to visit in winter season- Jaisalmer, Rajasthan। सर्दी के मौसम मे घूमने लायक शानदार पर्यटन स्थल – जैसलमेर, राजस्थान।
सर्दियों के मौसम मे घूमने के लिए प्राकृतिक, ऐतिहासिक जगहों को अत्यधिक महत्त्व है, भारत मे तो सर्दियों मे लोग कई जगह घूमने का प्लान बनाते हैं, और घूमते भी हैं। सर्दियों के मौसम मे खासकर दिसंबर का महीना तो घूमने के लिए ही जाना जाता है। आइये जानते हैं उन बेहतरीन जगह को जहां सर्दियों मे जाने का अलग ही अनुभव है –
WINTER SEASON TOURIST PLACES: पर्यटन की दृष्टि से जैसलमेर का स्थान काफी महत्वपूर्ण है। जैसलमेर की सुंदरता पर्यटकों को मोहित करती है, इसके साथ ही जैसलमेर का इतिहास भी पर्यटन को और अधिक रोचक बनाता है। जैसलमेर और इसके आसपास पर्यटकों के लिए कई आकर्षक जगह हैं, शहर की सुंदरता, जैसलमेर का किला, भव्य पटवों के महल, जैन मंदिर मुख्य पर्यटन स्थल हैं। इसके अतिरिक्त रेगिस्तान मे ऊंट सफारी, जीप सफारी भी अत्यधिक प्रफुल्लित कर देने वाला है।
Patwon ki Haveli, Jaisalmer (पटवों की हवेली, जैसलमेर)

पटवों की हवेली एक ही परिसर में पांच छोटी- छोटी हवेलियों का एक शानदार समूह है। जैसलमेर पर्यटन मे सबसे शीर्ष स्थान पर पटवों की हवेली है। हवेली की खिड़कियों और बालकनियों पर महीन नक्काशी और उत्तम वॉल पेंटिंग के साथ शीशे का काम हवेलियों की सुंदरता मे चार चाँद लगता है। हवेली मे 60 बालकनी हैं, प्रत्येक बालकनी मे सुंदर नक्काशी की हुई कलाकारी है। पटवों की हवेली मे संग्रहालय भी है, जहां पर पटवा खानदान से सम्बंधित काम और कलाकृतियों का संग्रह उपल्ब्ध है।
Bada Bagh, Jaisalmer (बड़ा बाग, जैसलमेर)

बड़ा बाग जैसलमेर की एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है। बड़ा बाग एक उद्यान परिसर है जहां पर शाही परिवार के लोगो लोगों के मकबरे की एक श्रृंखला है। उद्यान में कई भूरे रंग की छतरियां हैं जो कि गुंबद चौकोर, गोलाकार तथा पिरामिड के आकार बनी हुई है। यहां उद्यान में टहलते हुए पक्षियों को देखकर इस जगह आनंद ले सकते हैं।
Jaisalmer Fort, Jaisalmer (जैसलमेर का किला, जैसलमेर)

जैसलमेर का किला थार रेगिस्तान की सुनहरी रेत पर स्थित है। रेगिस्तान मे होने के कारण किला एक विशाल रेत के महल जैसा दिखाई देता है। जैसलमेर का किला राजस्थानी वास्तुकला का प्रतीक है। जैसलमेर के किले में लगभग 5000 लोग रहते हैं। यह किला भारत के विशाल जीवित किलो मे से एक है। जैसलमेर का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल मे भी शामिल है। किला पीले बलुआ पत्थर से निर्मित है। किले मे गणेश पोल, सूरज पोल, भूत पोल, हवा पोल प्रवेश द्वार हैं। इसके बाद विशाल प्रांगण है जिसे दशहरा चौक के नाम से जाना जाता है। किले के अंदर प्रमुख आकर्षण के रूप मे लक्ष्मीनाथ मंदिर, जैन मंदिर, कैनन प्वाइंट, पांच-स्तरीय मूर्तिकला महरवाल पैलेस और संग्रहालय हैं।
Gadisar Lake, Jaisalmer (गड़ीसर झील, जैसलमेर)

गडीसर झील शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। शांति चाहने वालोंं के लिए ये खूबसूरत गडीसर झील बिलकुल सही जगह है। यह खूबसूरत झील का इतिहास 14वीं का है, जब ये शहर के लिए पानी उपलब्ध कराने का प्रमुख स्त्रोत था। वर्तमान मे झील प्रमुख पर्यटक आकर्षण का केंद्र है। झील मे बोटिंग का आनंद लेते हुए समीप मे स्थित जैसलमेर किले और इसके किनारे पर मौजूद मंदिरों के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में यहां कई प्रवासी पक्षियों का भी आना होता है।
यह भी पढ़े : बिना डेबिट कार्ड के भी ATM से निकाल सकते हैं पैसे, जानें क्या है प्रोसेस?
Sam Sand Dunes in Jaisalmer (सैम सैंड ड्यून्स, जैसलमेर)

सैम सैंड ड्यून्स जैसलमेर पर्यटन मे मुख्य स्थान रखता है, यह रेगिस्तान देश के सबसे प्रामाणिक रेगिस्तानी स्थलों में से एक है, यह सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर रेगिस्तान सफारी, ऊंट की सवारी का आनंद ले सकते हैं। यहाँ कई कैम्पिंग पॉइंट भी हैं। लोक नृत्य, रात में संगीत, प्रामाणिक राजस्थानी व्यंजन और राजस्थान की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने वाली अन्य दिलचस्प गतिविधियाँ सैम सैंड ड्यून्स में देखने को मिलती हैं।
Khaba Fort, Jaisalmer (खाबा किला, जैसलमेर)

खाबा किला, कुलधरा गांव के पास, जैसलमेर में स्थित है। ये किला एक और असामान्य और अद्भुत संरचना के लिए जाना जाता है। किले और गांव में पालीवाल ब्राह्मण रहते थे, जिन्होंने एक रात अज्ञात कारणों से इसे छोड़ दिया था। अब यह एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बन चुका है। इस किले से आप गांव की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। किले मे संग्रहालय है जो सदियों पुरानी कलाकृतियों को सहेज कर रखा है।
10 thoughts on “Great tourist places to visit in winter season- Jaisalmer, Rajasthan। सर्दी के मौसम मे घूमने लायक शानदार पर्यटन स्थल – जैसलमेर, राजस्थान।”